LOADING

Type to search

बीजेपी नेता की हत्या में शूटर उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Local

बीजेपी नेता की हत्या में शूटर उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share

2022 से रची जा रही थी साजिश, मुख्य आरोपी रमता राम अब भी फरार
उदयपुर, 8 जनवरी:
जमीनी विवाद में भाजपा नेता व व्यापारी रमेश ईनाणी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस हत्याकांड में शूटर उपलब्ध कराने वाले आरोपी भजनाराम को पुलिस ने पाली जिले के बाली से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मुख्य साजिशकर्ता रमता राम के लिए शूटर मनीष दुबे की व्यवस्था की थी।
एडिशनल एसपी सरिता सिंह ने बताया कि 11 नवंबर को रमेश ईनाणी की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में शूटर मनीष दुबे को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। 5 जनवरी को उसे पीसी रिमांड पर लेकर दोबारा पूछताछ की गई, जिसमें भजनाराम की भूमिका सामने आई। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए भजनाराम को गिरफ्तार किया।
जांच में सामने आया है कि हत्या की साजिश वर्ष 2022 से ही रची जा रही थी। थानाधिकारी तुलसीराम प्रजापत ने बताया कि भजनाराम पूरे षड्यंत्र से अवगत था और हत्या की प्लानिंग में उसकी सक्रिय भूमिका रही। इसी दौरान शूटर मनीष दुबे ने रमेश ईनाणी की पहचान पुख्ता करने के लिए जानबूझकर उससे विवाद भी किया था।
पुलिस जांच में रामस्नेही संप्रदाय से जुड़े संत रमता राम की भूमिका भी उजागर हुई है, जो फिलहाल फरार है। घटना के बाद रामस्नेही संप्रदाय ने रमता राम सहित दो संतों को निष्कासित कर दिया था। पुलिस ने बताया कि भजनाराम गंभीर बीमारियों से ग्रसित है, जिसके चलते उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मुख्य आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *