LOADING

Type to search

समुद्र में राजसमंद के तैराकों का परचम: राष्ट्रीय ‘समुद्र वीर’ प्रतियोगिता में जीते पदक

Local

समुद्र में राजसमंद के तैराकों का परचम: राष्ट्रीय ‘समुद्र वीर’ प्रतियोगिता में जीते पदक

Share

गुजरात के पोरबंदर में आयोजित समुद्री तैराकी में 35 खिलाड़ियों ने दिखाई दमदार ताकत
राजसमंद, 9 जनवरी :
गुजरात के पोरबंदर में आयोजित 25वीं राष्ट्रीय स्तरीय समुद्री तैराकी प्रतियोगिता ‘समुद्र वीर 2026’ में राजसमंद जिले के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम राष्ट्रीय फलक पर रोशन किया। श्रीराम सी स्विमिंग क्लब, पोरबंदर द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से आए तैराकों के बीच राजसमंद की टीम ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
राजसमंद झील में नियमित अभ्यास करने वाले 35 तैराकों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। टीम का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय पैरा स्विमर एवं अनुभवी कोच जगदीश चंद्र तेली ने किया। प्रतियोगिता में 50 वर्ष तक की वयस्क श्रेणी में 1 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर समुद्री तैराकी स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिनमें राजसमंद के खिलाड़ियों ने साहस, धैर्य और तकनीकी दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सहयोगी कोच प्रहलाद वैष्णव और दिलीप टांक भी टीम के साथ मौजूद रहे।
हर तैराक के गले में मेडल, जिले की बड़ी उपलब्धि
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी तैराकों ने मेडल और प्रमाण पत्र प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। सभी खिलाड़ियों का पदक जीतना जिले के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।
1100 से अधिक को दे चुके निशुल्क तैराकी प्रशिक्षण
नौ चौकी स्विमिंग क्लब अब तक लगभग 1100 बच्चों, बच्चियों और वयस्कों को निशुल्क तैराकी प्रशिक्षण दे चुका है। क्लब का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी युवाओं को खेलों से जोड़कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *