LOADING

Type to search

हडमतिया जागीर मोड़ हत्याकांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार

Local

हडमतिया जागीर मोड़ हत्याकांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार

Share

मारपीट के बाद हुई थी युवक की मौत
प्रतापगढ़, 9 जनवरी:
हडमतिया जागीर मोड़ के पास हुई युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश और वृत्त छोटीसादड़ी के मार्गदर्शन में थानाधिकारी पूराराम पु.नि. के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
घटना 6 जनवरी की है। गोविंद मीणा निवासी रतीचंद जी का खेड़ा ने थाना पहुंचकर सूचना दी कि उसके दोस्त देवेंद्र उर्फ देवनारायण मीणा के साथ कमलेश और उसके दो साथियों ने हडमतिया जागीर मोड़ के पास मारपीट की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां देवेंद्र गंभीर हालत में घायल पड़ा मिला।
भाई ने दर्ज कराई थी हत्या की रिपोर्ट
इसके बाद मृतक के भाई गोपीलाल मीणा निवासी करमदियाखेड़ा (चित्तौड़गढ़) ने रिपोर्ट दी कि उसका 28 वर्षीय भाई देवेंद्र 5 जनवरी को घर से निकला था। बाद में सूचना मिली कि दुधी तलाई सरहद पर उसकी हत्या कर दी गई है। जांच में सामने आया कि देवेंद्र, गोविंद मीणा की मोटरसाइकिल से गया था और वहां अन्य लोगों के साथ मारपीट में गंभीर चोटें आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने थाना जलोदा जागीर में प्रकरण संख्या 02/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। हत्या जैसे गंभीर अपराध को देखते हुए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गईं। मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ और नीमच (मध्यप्रदेश) में दबिशें दी गईं।
पूछताछ में कबूली वारदात
पुलिस ने दो नामजद आरोपियों रमेश सिंह उर्फ कमलेश और देवीलाल मीणा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने हत्या की वारदात करना कबूल कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *