LOADING

Type to search

कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने सिंगर स्टेबिन बेन से रचाई शादी, उदयपुर बना गवाह

Entertainment Local

कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने सिंगर स्टेबिन बेन से रचाई शादी, उदयपुर बना गवाह

Share

उदयपुर, 11 जनवरी : झीलों की नगरी उदयपुर एक बार फिर हाईप्रोफाइल सेलिब्रिटी वेडिंग का गवाह बनी। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन ने उदयसागर झील के बीच स्थित लग्जरी होटल रेफल्स में भव्य विवाह समारोह में एक-दूसरे के साथ जीवन की नई शुरुआत की। रविवार को दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए, जबकि इससे एक दिन पहले शनिवार को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी संपन्न हुई थी।


क्रिश्चियन वेडिंग के दौरान नूपुर सेनन सफेद गाउन में और स्टेबिन बेन सफेद सूट में नजर आए। वहीं, बहन की शादी में शामिल होने पहुंचीं कृति सेनन स्काई ब्लू कलर के गाउन में बेहद खूबसूरत दिखीं। रविवार सुबह से ही होटल रेफल्स में पारंपरिक हिंदू विवाह की रस्में शुरू हो गईं, जिसमें परिवार के करीबी सदस्य और चुनिंदा मेहमान शामिल हुए।


म्यूजिकल नाइट में सिंगर्स ने बांधा समा
शादी के जश्न को यादगार बनाने के लिए आयोजित म्यूजिकल नाइट में मशहूर सिंगर बी प्राक और कव्वाली गायक सागर भाटिया ने शानदार परफॉर्मेंस दी। बी प्राक ने ‘यूं ही रोने नहीं दूंगा’, ‘किसी और का हूं फिलहाल’ जैसे हिट गानों से समां बांध दिया। वहीं, सागर भाटिया ने ‘सांसों की माला पे सिमरूं मैं’, ‘सानू इक पल चैन न आवे’ और ‘जिंदगी बेवफा मैंने माना मगर’ जैसे गीतों से मेहमानों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान नूपुर और स्टेबिन के परिजन व दोस्त जमकर थिरकते नजर आए।


सेलेब्रिटीज की मौजूदगी और सोशल मीडिया पर तस्वीरें
शादी समारोह में अभिनेत्री दिशा पाटनी और मौनी रॉय भी शामिल हुईं। दोनों ने उदयपुर में बिताए पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।
मुंबई में होगा रिसेप्शन
सूत्रों के अनुसार, इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए मुंबई में 13 जनवरी को रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जाएगी।
रेफल्स बना सेलिब्रिटी वेडिंग डेस्टिनेशन
उल्लेखनीय है कि होटल रेफल्स उदयपुर पहले भी कई चर्चित शादियों का गवाह बन चुका है। यहां बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु, क्रिकेटर हार्दिक पंड्या, भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई और आईएएस परी बिश्नोई सहित कई नामचीन हस्तियों की शादियां हो चुकी हैं।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *