LOADING

Type to search

उदयपुर की तीन बेटियों ने कराटे में हासिल की ब्लैक बेल्ट

Local

उदयपुर की तीन बेटियों ने कराटे में हासिल की ब्लैक बेल्ट

Share

उदयपुर, 13 जनवरी: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडिंग में एक्सट्रीम मार्शल आर्ट्स की तीन बालिकाओं ने सफलता हासिल कर उदयपुर का नाम रोशन किया। एक्सट्रीम मार्शल आर्ट्स राजस्थान के डायरेक्टर संजू सिंह ने बताया कि अक्षय लोगनाथन, समिष्ठा गहलोत एवं शांभवी लोगनाथन को ब्लैक बेल्ट व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अलवर मेडिकल कॉलेज के जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुखवीर तंवर एवं राष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी व कोच वर्धमान सिंह नरेगा रहे। सेन्सेई संजू सिंह ने तीनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन व समर्पण से ये बालिकाएं भविष्य में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *