LOADING

Type to search

बांसवाड़ा में नाली से मिला 6–7 माह का भ्रूण

Local

बांसवाड़ा में नाली से मिला 6–7 माह का भ्रूण

Share


एमजी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया, पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही
बांसवाड़ा, 15 जनवरी:
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब कंधारवाड़ी मस्जिद क्षेत्र की एक नाली से 6 से 7 माह का मृत भ्रूण मिलने की सूचना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों ने नाली के गंदे पानी में भ्रूण पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हेड कॉन्स्टेबल भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में भ्रूण को नाली से बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में भ्रूण की उम्र करीब 6 से 7 माह आंकी गई है।
पुलिस ने मृत भ्रूण को कब्जे में लेकर महात्मा गांधी (एमजी) हॉस्पिटल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है। मेडिकल परीक्षण और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है, ताकि भ्रूण की स्थिति और मृत्यु के कारणों का पता लगाया जा सके।
पुलिस इस गंभीर मामले को अवैध प्रसव या भ्रूण हत्या के एंगल से जांच रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिससे यह पता चल सके कि भ्रूण नाली में किसने और कब फेंका। कोतवाली थानाधिकारी बुधाराम बिशनोई ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह अविकसित भ्रूण प्रतीत हो रहा है। मामले में सभी पहलुओं से गहन अनुसंधान किया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *