LOADING

Type to search

बांसवाड़ा में महिला से ब्लैकमेलिंग, 2 लाख की फिरौती मांगी

Local

बांसवाड़ा में महिला से ब्लैकमेलिंग, 2 लाख की फिरौती मांगी

Share

डिमांड पूरी नहीं होने पर अश्लील फोटो वायरल, आईटी एक्ट में मामला दर्ज
बांसवाड़ा, 15 जनवरी:
बांसवाड़ा जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र में महिला को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये की मांग करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला के निजी और अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पहले 50 हजार और बाद में 2 लाख रुपये की फिरौती मांगी। मांग पूरी नहीं होने पर आरोपी ने कुछ फोटो वास्तव में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी उसका परिचित है, जिसने भरोसे का गलत फायदा उठाते हुए उसके कुछ निजी फोटो अपने पास रख लिए। बाद में उन्हीं फोटो को हथियार बनाकर वह लगातार फोन पर धमकियां देने लगा और पैसों की मांग करता रहा। इस कारण महिला लंबे समय तक मानसिक तनाव में रही।
गढ़ी थानाधिकारी तेजसिंह सांदू ने बताया कि महिला की नामजद शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से महिला को परेशान कर रहा था और सोशल मीडिया पर फोटो वायरल किए गए हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से आपत्तिजनक फोटो हटवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *