LOADING

Type to search

डूंगरपुर जिले का फिटनेस सेंटर दूसरे जिले में खुलने से ऑटो चालक नाराज

Local

डूंगरपुर जिले का फिटनेस सेंटर दूसरे जिले में खुलने से ऑटो चालक नाराज

Share

35–40 किमी दूर जाना पड़ रहा, समय-पैसे और रोजी पर असर का आरोप
चित्तौड़गढ़, 15 जनवरी:
परिवहन विभाग द्वारा जिले का फिटनेस सेंटर जिला मुख्यालय के बजाय 35–40 किलोमीटर दूर निंबाहेड़ा क्षेत्र में शुरू किए जाने से ऑटो चालकों में भारी नाराजगी है। इसी मुद्दे को लेकर भारतीय ऑटो चालक यूनियन से जुड़े चालक गुरुवार को जिला कलेक्टर से मिले और अपनी समस्याएं रखीं।
ऑटो चालकों का कहना है कि जिला मुख्यालय पर फिटनेस सेंटर नहीं होने से उन्हें मजबूरी में निंबाहेड़ा जाना पड़ रहा है। इससे न केवल आने-जाने का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है, बल्कि पूरा दिन इसी में निकल जाता है, जिससे उनकी दैनिक आमदनी प्रभावित हो रही है। यूनियन अध्यक्ष जसपाल सिंह ने बताया कि पहले फिटनेस सेंटर जिला मुख्यालय पर ही संचालित होते थे। बाद में इन्हें बंद कर परिवहन कार्यालय में अस्थायी व्यवस्था की गई, लेकिन 31 दिसंबर से वह सुविधा भी समाप्त कर दी गई।
चालकों ने बताया कि निंबाहेड़ा जाकर फिटनेस कराना महंगा, समय लेने वाला और जोखिम भरा है। सरकारी शुल्क 1300 रुपए होने के बावजूद अतिरिक्त रसीदों का भी बोझ पड़ रहा है। साथ ही परमिट केवल नगरपरिषद क्षेत्र तक सीमित होने से बाहर जाने पर कानूनी परेशानी और दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
आरटीओ नेमीचंद पारीक ने बताया कि फिटनेस सेंटर जयपुर मुख्यालय के आदेश पर बंद किए गए थे। कोर्ट के निर्देश के बाद निंबाहेड़ा के रानीखेड़ा में सेंटर दोबारा शुरू किया गया है, इसलिए फिलहाल वहीं फिटनेस करानी होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *