LOADING

Type to search

दादागिरी, आवारगी और नशेड़ियों को समाज की सीधी चेतावनी

Local

दादागिरी, आवारगी और नशेड़ियों को समाज की सीधी चेतावनी

Share

दीवानशाह कॉलोनी में मोहल्ला कमेटी का कड़ा निर्णय
उदयपुर, 15 जनवरी :
उदयपुर के दीवानशाह कॉलोनी की मोहल्ला कमेटी ने समाज में अनुशासन कायम करने और असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। कमेटी ने सार्वजनिक चेतावनी जारी करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि एमडी, शराब, गांजा, चरस जैसे मादक पदार्थ पीने या बेचने वाले, लड़ाई-झगड़ा करने वाले और दादागिरी करने वालों को मोहल्ले से पूरी तरह बहिष्कृत किया जाएगा। ऐसे लोग मोहल्ले में कहीं भी नहीं रह सकेंगे और किसी भी सामाजिक कार्यक्रमों में भाग नहीं ले पाएंगे। अगर कोई उल्लंघन करता है, तो उस पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
कमेटी ने यह भी कहा कि मोहल्ले में किसी भी दुकान को रात 11 बजे के बाद खुला नहीं रहने दिया जाएगा। इसी तरह, गलियों में रात 11 बजे के बाद लोगों और लड़कियों का घूमना प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा, शराब और नशेड़ी लोगों के कारण उत्पन्न होने वाली समस्याओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन के सहयोग का भी उल्लेख किया गया है।
मोहल्ला कमेटी का कहना है कि यह निर्णय पूरी तरह से स्थानीय निवासियों की सहमति और जानकारी से लिया गया है, ताकि मोतीलाल और दीवानशाह कॉलोनी में सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो और समाज में शांति बनी रहे। निवासियों से अनुरोध किया गया है कि वे इन नियमों का पालन करें और समाज में अनुशासन बनाए रखने में सहयोग करें। इस पहल से मोहल्ले में असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने और एक सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

Tags:

You Might also Like

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *