LOADING

Type to search

6 वर्षीय मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

Local

6 वर्षीय मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

Share

आरोपी की पहचान खंगाल रही पुलिस, बांग्लादेशी होने का भी संदेह
उदयपुर:
जिले के गोगुन्दा थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। मजावद क्षेत्र में मजदूरी करने वाले एक परिवार की 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसी के साथ काम करने वाले मजदूर ने दुष्कर्म कर दिया। इस वारदात ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। मामले में ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ते देख पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को हिरासत में ले लिया। हालांकि, पुलिस ने देर रात तक आरोपी की पहचान जारी नहीं की थी। आरोपी के पश्चिम बंगाल या बांग्लादेशी होने का भी संदेह जताए जाने के बाद पुलिस आरोपी के दस्तावेज खंगाल रही है। यह भी सामने आया कि आरोपी 3 माह पहले से ही इस क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करते देखा जा रहा है।
गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया कि घटना गुरुवार दोपहर की है। पीड़िता के परिजनों की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पीड़िता का परिवार व आरोपी मजावद क्षेत्र में सुखेर बांध के किनारे बन रही होटल किंग्स बेरी में मजदूरी का काम करते हैं। आरोपी मासूम को बहला-फुसलाकर सुनसान जंगल में ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने बच्ची को किसी को भी कुछ न बताने की धमकी भी दी। वारदात के बाद मासूम रोती हुई अपने परिजनों के पास पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। बच्ची की आपबीती सुनते ही परिवार में हड़कंप मच गया और तत्काल गोगुंदा पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही गोगुंदा थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण करवाया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *