LOADING

Type to search

घर की छत पर टब में उगा दी अफीम, मकान मालिक गिरफ्तार

Local

घर की छत पर टब में उगा दी अफीम, मकान मालिक गिरफ्तार

Share

10 टबों में उगा रखे थे 352 पौधे, पुलिस ने किए जब्त
चित्तौड़गढ़, 16 जनवरी:
शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान की छत पर अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से अफीम के 352 पौधे जब्त कर मकान मालिक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सदर थानाधिकारी प्रेम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार शाम तिलक नगर, सेंती क्षेत्र में कार्रवाई की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक मकान की छत पर टबों में अफीम की बुवाई की गई है।
सूचना के आधार पर मकान की तलाशी ली गई। जांच में मकान की छत पर रखे गए 10 टबों में अफीम के पौधे पाए गए। मौके से कुल 352 अफीम के पौधे जब्त किए गए। पुलिस ने मकान मालिक उदयलाल पुत्र देवीलाल गुर्जर, निवासी तिलक नगर सेंती को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जब्त पौधों के संबंध में आगे की जांच जारी है कि अफीम की खेती कब से की जा रही थी और इसका इस्तेमाल या सप्लाई कहां की जानी थी।
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह के मार्गदर्शन में डिप्टी बृजेश सिंह के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस की टीम शामिल रही। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थों से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *