LOADING

Type to search

NRI ज्योति कोठारी ने दो सरकारी स्कूल लिए गोद

Local

NRI ज्योति कोठारी ने दो सरकारी स्कूल लिए गोद

Share

आदिवासी क्षेत्र के स्कूलों को साधन सम्पन्न बनाया, आधुनिक शिक्षण संसाधन उपलब्ध कराए
राजसमंद, 16 जनवरी:
राजसमंद जिले में शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एनआरआई ज्योति कोठारी ने सराहनीय पहल की है। उन्होंने भील आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में स्थित दो राजकीय प्राथमिक स्कूलों को गोद लेकर वहां बुनियादी और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराईं।
राजसमंद की बेटी ज्योति कोठारी वर्तमान में ऑस्ट्रिया में निवास करती हैं। वे वहां भारतीय व्यंजन तैयार कर चेरिटी कार्यक्रम आयोजित करती हैं, जिनसे प्राप्त पूरी राशि भारत में सरकारी स्कूलों के बच्चों की शिक्षा पर खर्च की जाती है। इसी क्रम में उन्होंने राजकीय प्राथमिक स्कूल धानेला और राजकीय प्राथमिक स्कूल उपली वेर को गोद लिया है।
ज्योति कोठारी प्रत्येक वर्ष राजसमंद आकर ऐसे सरकारी स्कूलों का चयन करती हैं, जहां संसाधनों की कमी होती है। अब तक वे करीब 20 सरकारी स्कूलों को गोद लेकर उन्हें साधन सम्पन्न बना चुकी हैं। स्कूल गोद लेने के बाद भवन का रंग-रोगन, बच्चों के लिए संपूर्ण पाठ्य सामग्री, आधुनिक शिक्षण उपकरण, खेल सामग्री तथा जरूरतमंद और होनहार विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाती है।
धानेला स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण, अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ज्योति कोठारी के पिता गुण सागर कर्णावट, ऑस्ट्रिया से आए अतिथि, डॉ. महेंद्र कर्णावट सहित दोनों स्कूलों का स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *