LOADING

Type to search

गणतंत्र दिवस अलर्ट: दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में पार्सल बुकिंग पर 4 दिन की रोक

Local

गणतंत्र दिवस अलर्ट: दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में पार्सल बुकिंग पर 4 दिन की रोक

Share

23 से 26 जनवरी तक चेतक–मेवाड़ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में पार्सल सेवा बंद, सुरक्षा कारणों से रेलवे का फैसला
उदयपुर, 18 जनवरी:
गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर देशभर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त की जा रही है। इसी क्रम में रेलवे ने दिल्ली और उसके आसपास के स्टेशनों पर आने-जाने वाली ट्रेनों में पार्सल बुकिंग पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया है। यह रोक 23 जनवरी से 26 जनवरी तक प्रभावी रहेगी। रेलवे का यह कदम सुरक्षा कारणों से उठाया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे के अंतर्गत जयपुर, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर सहित सभी मंडलों से नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली सराय रोहिल्ला, आदर्श नगर तथा दिल्ली के सभी उपनगरीय स्टेशनों के लिए पार्सल बुकिंग पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान उदयपुर से चलने वाली चेतक एक्सप्रेस और मेवाड़ एक्सप्रेस में भी किसी प्रकार की पार्सल बुकिंग नहीं की जाएगी।
वीपी, लीज कोच और एसएलआर पर भी रोक
यह प्रतिबंध केवल सामान्य पार्सल बुकिंग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वीपी (वैन पैकेट), एसएलआर और लीज कोच के माध्यम से होने वाले सभी व्यावसायिक फ्रेट मूवमेंट पर भी लागू होगा। यानी इस अवधि में दिल्ली क्षेत्र के लिए कोई भी सामान कॉमर्शियल रूप से भेजा या मंगाया नहीं जा सकेगा।
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था जयपुर सहित उत्तर पश्चिम रेलवे के सभी 73 स्टेशनों से एनसीआर क्षेत्र में रुकने वाली ट्रेनों की लोडिंग और अनलोडिंग पर भी प्रभावी रहेगी। गणतंत्र दिवस समारोह के शांतिपूर्ण आयोजन को ध्यान में रखते हुए यह अस्थायी रोक लगाई गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *