LOADING

Type to search

सांसद मन्नालाल रावत ने राजकुमार रोत पर साधा निशाना

Local

सांसद मन्नालाल रावत ने राजकुमार रोत पर साधा निशाना

Share

कहा- विचारधारा आयातित और आदिवासी विकास विरोधी
डूंगरपुर, 20 जनवरी :
उदयपुर से भाजपा सांसद मन्नालाल रावत ने मंगलवार को सागवाड़ा में कहा कि वीबीजी रामजी योजना ग्रामीण विकास के लिए क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने बताया कि पहले मनरेगा में 100 दिन का रोजगार मिलता था, लेकिन अब वीबीजी रामजी योजना में 125 दिन रोजगार मिलेगा और हर सप्ताह भुगतान सुनिश्चित होगा। बायोमेट्रिक हाजरी और पारदर्शिता से भ्रष्टाचार समाप्त होगा।
सांसद रावत ने बैठक में बीएपी सांसद राजकुमार रोत पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी विचारधारा आयातित और विकास विरोधी है। उन्होंने आरोप लगाया कि रोत आदिवासी समाज और युवाओं के हित के खिलाफ विचार रखते हैं और उनकी उपस्थिति केंद्रीय योजनाओं की चर्चा में बाधा डालती है। रावत ने कहा कि यह विचारधारा शिक्षा, संस्कृति और आदिवासी विकास के खिलाफ है, और युवाओं को नकारात्मक दिशा में प्रभावित करती है।
रावत ने बताया कि बैठक में 103 केंद्रीय योजनाओं पर चर्चा होना थी, लेकिन रोत ने समय खराब किया। उन्होंने इसे विकास विरोधी कदम करार दिया और कहा कि इसका मुकाबला वैसे ही किया जाएगा जैसे महाराणा प्रताप ने बाहरी आक्रांताओं का सामना किया था। सांसद रावत ने कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वागड़ में भाजपा संगठन मजबूत है और महेंद्र जीत मालवीया के कांग्रेस में जाने से किसी तरह का नुकसान नहीं होगा। जहां कांग्रेस पीछे रही, वहां उसकी हार स्वयं उसकी गलतियों की वजह से हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *