LOADING

Type to search

श्रीसांवलियाजी मंदिर भंडार में अब तक 22 करोड़ रुपए जुटे

Local

श्रीसांवलियाजी मंदिर भंडार में अब तक 22 करोड़ रुपए जुटे

Share

तीसरे राउंड में 6.43 करोड़ गिने; अंतिम काउंटिंग अभी बाकी
मंडफिया, 20 जनवरी:
चित्तौड़गढ़ जिले के मेवाड़ स्थित श्रीसांवलियाजी मंदिर के भंडार से प्राप्त दान राशि की गणना का तीसरा राउंड मंगलवार को पूरा हुआ। तीसरे चरण में 6 करोड़ 43 लाख 25 हजार रुपए की गिनती हुई। इससे पहले दो चरणों में कुल 15 करोड़ 79 लाख 25 हजार रुपए गिने जा चुके थे। इस महीने अब तक मंदिर को कुल 22 करोड़ 22 लाख 50 हजार रुपए की दान राशि प्राप्त हो चुकी है। हालांकि मंदिर प्रशासन ने बताया कि अभी भी नोट, चिल्लर, सोने-चांदी के गहनों का वजन और ऑनलाइन दान राशि की डिटेल आनी बाकी है, इसलिए अंतिम आंकड़ा इससे कहीं अधिक होने की संभावना है।
गणना का काम मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव की उपस्थिति में पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया। इस दौरान मंदिर मंडल सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी, बैंक अधिकारी और मंदिर सुरक्षा टीम मौजूद रहे।
इसी दिन मंदिर में भगवान श्रीसांवलियाजी का विशेष श्रृंगार भी किया गया। पुजारी चुन्नीदास और मुकेश वैष्णव ने प्रतिमा को गंगाजल से स्नान करवाया, चंदन और केसर का तिलक लगाया और गुलाब की माला धारण करवाई।
मंदिर प्रशासन ने बताया कि भंडार से शेष दान राशि की गणना 21 जनवरी को चौथे चरण में की जाएगी। इसमें चिल्लर, नोट, सोने-चांदी के गहनों का वजन और ऑनलाइन दान की पूरी डिटेल जोड़ी जाएगी। इस आधार पर मंदिर की कुल दान राशि में और वृद्धि होने की संभावना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *