LOADING

Type to search

डूंगरपुर में गुजरात जा रही 10 लाख की शराब जब्त, ट्रक में गुप्त चैंबर बना कर हो रही थी तस्करी

Local

डूंगरपुर में गुजरात जा रही 10 लाख की शराब जब्त, ट्रक में गुप्त चैंबर बना कर हो रही थी तस्करी

Share

लकड़ी की आड़ में शराब, वैगनआर कार से कर रहे थे एस्कॉर्ट
डूंगरपुर, 21 जनवरी:
डूंगरपुर जिले में बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात ले जाई जा रही करीब 10 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की है। तस्कर ट्रक में जलाऊ लकड़ी की आड़ लेकर शराब की तस्करी कर रहे थे, जबकि आगे-आगे एक कार से एस्कॉर्ट किया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक चालक सहित कार में सवार तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने यह कार्रवाई राजस्थान–रतनपुर बॉर्डर पर नाकाबंदी के दौरान की। मुखबिर से सूचना मिलने पर उदयपुर की ओर से आ रहे गुजरात नंबर के ट्रक को रोका गया। ट्रक के आगे उदयपुर नंबर की एक वैगनआर कार चल रही थी, जिसे भी पुलिस ने पकड़ लिया।
गुप्त चैंबर में छिपाई थी शराब
ट्रक चालक ने वाहन में जलाऊ लकड़ी भरी होना बताया। तिरपाल हटाने पर लकड़ी मिली, लेकिन संदेह के आधार पर गहन तलाशी ली गई। इस दौरान ट्रक के केबिन और बॉडी के नीचे गुप्त चैंबर बना मिला। चैंबर खोलने पर उसमें अलग-अलग ब्रांड की राजस्थान निर्मित शराब के 174 कार्टन बरामद हुए। शराब की बोतलों और कार्टनों पर बैच नंबर हाईलाइटर से मिटाए या खुरचे हुए थे, ताकि स्रोत का पता न चल सके। चालक के पास शराब परिवहन के कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले।
चार तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच
पुलिस ने ट्रक चालक सुरेशसिंह (25) निवासी चारभुजा, राजसमंद तथा वैगनआर कार में सवार शेषमल (38), कैलाश (31) और मांगीलाल (27) सभी निवासी रेलमंगरा, राजसमंद को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि शराब होने के कारण कार से एस्कॉर्ट किया जा रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब राजस्थान में किन ठिकानों से भरी गई और गुजरात में किन जगहों पर सप्लाई की जानी थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *