LOADING

Type to search

डूंगरपुर में हिंदू सम्मेलन में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

Local

डूंगरपुर में हिंदू सम्मेलन में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

Share

शोभायात्रा में भगवान श्रीराम की झांकी, धर्मध्वजा लेकर शामिल हुए बच्चे
डूंगरपुर, 22 जनवरी:
डूंगरपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष और अयोध्या में श्रीराम मंदिर के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर शहर के हाउसिंग बोर्ड माताजी चौक से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकी सजाई गई, बच्चे धर्मध्वजा लेकर शामिल हुए और कुछ घोड़ों पर सवार होकर चल रहे थे। पूरे मार्ग में ‘जय श्रीराम’ के जयकारे गूंजते रहे।
शोभायात्रा हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनियों व गलियों से होते हुए मंदिर परिसर पहुँची। मंदिर परिसर में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें वक्ताओं ने भगवान श्रीराम और हिंदू समाज की एकजुटता पर प्रेरक उद्बोधन दिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *