LOADING

Type to search

राजसमंद में कार सवार युवक को पीटा, मौत

Local

राजसमंद में कार सवार युवक को पीटा, मौत

Share

कार के शीशे तोड़े, बचाने आए दोस्त से भी मारपीट, तीसरा जान बचाकर भागा
राजसमंद, 22 जनवरी:
राजसमंद में एक ट्रक ड्राइवर और ग्रामीणों ने कार सवार युवक महेंद्र कुमार भील (30) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बीच-बचाव में आए उसके दोस्त पवन सिंह से भी मारपीट की गई, जबकि तीसरा दोस्त जान बचाकर भाग गया।
मामला जिले के रेलमगरा थाना क्षेत्र के चौकड़ी गांव का है। जानकारी के अनुसार महेंद्र कुमार मदारा गांव का निवासी था और कार में अपने दोस्त पवन सिंह व एक अन्य साथी के साथ जा रहा था। इसी दौरान चौकड़ी गांव में ट्रक ड्राइवर से विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर ट्रक ड्राइवर और कुछ ग्रामीणों ने मिलकर तीनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कार के शीशे भी तोड़ दिए गए।
महेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। पवन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे पहले रेलमगरा हॉस्पिटल और फिर राजसमंद के आरके हॉस्पिटल रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी ममता गुप्ता मौके पर पहुंची। थाना इंचार्ज प्रवीण सिंह ने बताया कि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और विवाद के कारणों की जांच जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *