LOADING

Type to search

खड़ी पिकअप से टकराई कार, युवक की मौत

Local

खड़ी पिकअप से टकराई कार, युवक की मौत

Share

इंदौर से माउंट आबू जा रहे चार दोस्तों का सड़क हादसा
डूंगरपुर, 22 जनवरी :
डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सागवाड़ा बायपास पर हड़माला मोड़ के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी पिकअप से जा टकराई। हादसे में इंदौर निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार इंदौर के रहने वाले शांतनु यादव, मोहित मौर्य, यश यादव और पवन कार से इंदौर से माउंट आबू की ओर जा रहे थे। बांसवाड़ा–डूंगरपुर नेशनल हाईवे 927 ए पर हड़माला मोड़ के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी पिकअप में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में शांतनु यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मोहित मौर्य, यश यादव और पवन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर सागवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सागवाड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने मृतक का शव सागवाड़ा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम कर शव सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *