LOADING

Type to search

प्रतापगढ़ में 50 साल बाद जैन दीक्षा का ऐतिहासिक अवसर, मुमुक्षु राहुल मेहता ग्रहण करेंगे संयम मार्ग

Local

प्रतापगढ़ में 50 साल बाद जैन दीक्षा का ऐतिहासिक अवसर, मुमुक्षु राहुल मेहता ग्रहण करेंगे संयम मार्ग

Share

प्रतापगढ़, 23 जनवरी: प्रतापगढ़ में श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ की लगभग 50 वर्षों बाद होने जा रही जैन दीक्षा को लेकर शहर में विशेष धार्मिक उत्साह देखने को मिल रहा है। मुमुक्षु राहुल मेहता के दीक्षा समारोह से पूर्व शुक्रवार को भव्य वरघोड़ा निकाला गया, जिसमें गाजे-बाजे, मंगल ध्वनि और जैन जयकारों के साथ बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। प्रमुख मार्गों से गुजरे वरघोड़े में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर राहुल मेहता का अभिनंदन किया गया।
राहुल मेहता 24 जनवरी को विधिवत जैन दीक्षा ग्रहण करेंगे। वे प्रतापगढ़ जिले से दीक्षा लेने वाले 21वें संत बनेंगे, जबकि इससे पूर्व 20 साधु-साध्वी दीक्षित हो चुके हैं। इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर समाज में गर्व और भावनात्मक जुड़ाव साफ नजर आया।
उच्च शिक्षित राहुल मेहता ने आधुनिक जीवनशैली के बावजूद संयम और साधना का मार्ग चुना। वर्ष 2017 में मंदसौर में आचार्य श्री की निश्रा में उपधान तप के दौरान उनके मन में दीक्षा का भाव जागृत हुआ। गुरुजनों के सानिध्य और चातुर्मास प्रवास से यह भावना और दृढ़ होती चली गई, जिसके बाद उन्होंने वैराग्य का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *