LOADING

Type to search

बांसवाड़ा में तेज रफ्तार डंपर ने रिटायर्ड मैनेजर को कुचला, इलाज के दौरान मौत

Local

बांसवाड़ा में तेज रफ्तार डंपर ने रिटायर्ड मैनेजर को कुचला, इलाज के दौरान मौत

Share

बांसवाड़ा, 23 जनवरी : बांसवाड़ा शहर में गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर्ड मैनेजर की मौत हो गई। घायल अवस्था में उदयपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 66 वर्षीय बलवीर सिंह के रूप में हुई है, जो ठीकरिया लैम्पस में मैनेजर पद से सेवानिवृत्त थे और शिव मार्ग, बांसवाड़ा में रहते थे।
घटना गुरुवार दोपहर करीब एक बजे डायलाब मार्ग पर सर्किट हाउस के सामने की है। बलवीर सिंह सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डंपर का टायर उनके पैर के ऊपर से गुजर गया, जिससे पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घायल अवस्था में उन्हें तुरंत महात्मा गांधी हॉस्पिटल लाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उदयपुर रेफर किया गया। हालांकि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *