LOADING

Type to search

राजसमंद में मारपीट से युवक की मौत के बाद तनाव

Local

राजसमंद में मारपीट से युवक की मौत के बाद तनाव

Share

गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अस्पताल के बाहर तीन घंटे तक दिया धरना
राजसमंद, 23 जनवरी:
राजसमंद जिले के रेलमगरा थाना क्षेत्र के चौकड़ी गांव में मारपीट के दौरान युवक की मौत के बाद तनाव की स्थिति बन गई। शुक्रवार को मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने रेलमगरा अस्पताल के बाहर करीब तीन घंटे तक धरना प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को मुआवजा और पालन-पोषण की मांग की।
जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे ट्रक से तार टूटने की बात को लेकर ट्रक चालक और स्विफ्ट कार में सवार तीन युवकों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई, जिसमें चौकड़ी गांव के कुछ लोग भी शामिल हो गए। मारपीट के दौरान स्विफ्ट कार सवार महेंद्र कुमार भील गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पवन सिंह गंभीर घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए आरके अस्पताल रेफर किया गया है। तीसरा युवक मौके से फरार बताया जा रहा है।
घटना की सूचना के बाद परिजन और समाजजन अस्पताल पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस की समझाइश के बाद परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने और पोस्टमॉर्टम के लिए सहमत हुए। मामले में कुछ लोगों को डिटेन किया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अस्पताल और गांव में भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *