LOADING

Type to search

उदयपुर विद्यापीठ में असिस्टेंट प्रोफेसर सस्पेंड: वित्तीय व शैक्षणिक अनियमितताओं के आरोप

Local

उदयपुर विद्यापीठ में असिस्टेंट प्रोफेसर सस्पेंड: वित्तीय व शैक्षणिक अनियमितताओं के आरोप

Share

उदयपुर, 23 जनवरी : जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) के योग विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दिलीप सिंह चौहान को गंभीर अनियमितताओं के आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। रजिस्ट्रार डॉ. तरूण श्रीमाली ने बताया कि चौहान ने माणिक्य लाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय में कार्यवाहक निदेशक के पद पर रहते हुए कई प्रकार की गड़बड़ियां कीं और लगभग 10 लाख रुपये की वित्तीय एवं अन्य अनियमितताएं सामने आई हैं।
डॉ. चौहान के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की जाएगी। उन्होंने कमेटी गठित होने के बाद जांच प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की और सोशल मीडिया पर संस्थान की छवि को धूमिल करने वाले भ्रामक संदेश फैलाए।
डॉ. चौहान को निलंबन के बाद केंद्रीय कार्यालय में ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया कि किसी भी अनियमितता की सहनशीलता नहीं बरती जाएगी और सभी मामलों में पारदर्शी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य आरोप
बिना अनुमति विभिन्न पाठ्यक्रमों, परीक्षाओं और शैक्षणिक गतिविधियों में शामिल होना और दोहरा लाभ प्राप्त करना। नियमों के विपरीत शैक्षणिक डिग्रियां अर्जित करना। ट्रैक सूट, ब्लेजर और अन्य सामग्री की खरीद में वित्तीय अनियमितता। पद का दुरुपयोग कर हितों का टकराव और पारिवारिक लाभ सुनिश्चित करना। कर्तव्य में लापरवाही और विश्वविद्यालय की छवि को नुकसान पहुंचाना।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *