LOADING

Type to search

उदयपुर के गोगुंदा में चोरों का तांडव: तीन घरों से लाखों का माल चोरी

Local

उदयपुर के गोगुंदा में चोरों का तांडव: तीन घरों से लाखों का माल चोरी

Share

दो मकानों से सोना-चांदी के जेवरात और नकदी चुराई, मजदूर के घर को भी नहीं छोड़ा
उदयपुर, 23 जनवरी
: उदयपुर के गोगुंदा थाना क्षेत्र के मेघवाल मोहल्ले में बीती देर रात चोरों ने तीन सूने मकानों को निशाना बनाया। चोरों ने इन घरों से सोना-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लाखों का नुकसान किया।
चोरों की वारदात के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ितों ने गोगुंदा पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी। क्षेत्रवासियों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और चोरी का माल बरामद करने की मांग की है।
पहली वारदात: सबसे पहले चोर मोहनलाल मेघवाल के घर में घुसे। कमरे में रखी तीन लोहे की पेटियों के ताले तोड़कर चोरों ने करीब डेढ़ तोला सोना, 7.5 ग्राम चांदी के जेवरात और 50 हजार रुपए से अधिक कैश ले लिए। मोहनलाल मजदूरी करके परिवार का गुजारा करते हैं, इस चोरी से उनका परिवार बुरी तरह प्रभावित हुआ।
दूसरी वारदात: चोरों ने मांगीलाल मेघवाल के घर में भी धावा बोला। यहां अलमारी से सोने का मादलिया, लगभग आधा किलो चांदी के जेवरात, 7 हजार रुपए नगद और बर्तन चोरी कर लिए।
तीसरी कोशिश: चोर हमेरलाल के घर पर भी पहुंचे, लेकिन ताला तोड़ते समय आवाज सुनकर भाग गए।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *