LOADING

Type to search

उदयपुर में लीवर ट्रांसप्लांट और रोबोटिक हार्ट सर्जरी की सुविधा शुरू

Local

उदयपुर में लीवर ट्रांसप्लांट और रोबोटिक हार्ट सर्जरी की सुविधा शुरू

Share

जीबीएच अमेरिकन अस्पताल में पहली बार लीवर ट्रांसप्लांट एवं रोबोटिक व मिनिमल इंवेंसिव हार्ट सर्जरी संभव
उदयपुर, 23 जनवरी
: जीबीएच ग्रुप के बेडवास स्थित जीबीएच जनरल एवं कैंसर हॉस्पिटल ने सर्जरी के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए लीवर ट्रांसप्लांट, रोबोटिक एवं मिनिमल इंवेसिव हार्ट सर्जरी, 4-आर्म रोबोटिक जनरल सर्जरी, आर्थोपेडिक रोबोटिक सर्जरी और ब्रेस्ट कैंसर क्लिनिक की बसंती पंचमी के मौके पर शुरुआत की। यह अस्पताल दक्षिणी राजस्थान का पहला ऐसा केंद्र बन गया है, जहां एक ही परिसर में ये अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. कीर्ति कुमार जैन ने बताया कि उदयपुर में पहली बार विशेषज्ञ डॉ. सौरभ सिंघल (दिल्ली एम्स एवं यूएस से प्रशिक्षित) लीवर ट्रांसप्लांट सेवा देंगे। इसी तरह, कार्डियेक सर्जरी में डॉ. धनंजय कुमार बंसल रोबोटिक और मिनिमल इंवेसिव तकनीक से मरीजों का इलाज करेंगे। अस्पताल में इस हेतु विशेष विंग और अनुभवी इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट की टीम तैयार की गई है।
उन्होंने बताया, 4-आर्म रोबोट के माध्यम से जनरल सर्जरी में जटिल ऑपरेशन भी अब रोबोटिक तकनीक से संभव होंगे। आर्थोपेडिक सर्जरी में भी रोबोट का उपयोग कर सटीक जॉइंट रिप्लेसमेंट किए जाएंगे। महिलाओं के लिए ब्रेस्ट कैंसर क्लिनिक में डॉ. गरिमा मेहता सेवाएं देंगी। जीबीएच अस्पताल में अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, हाई-टेक आईसीयू, 24×7 आपातकालीन सेवाएं और प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ मौजूद हैं, जिससे लीवर ट्रांसप्लांट और अन्य सर्जरी सुरक्षित और सफल हो सकें।
डॉ. जैन ने कहा कि यह पहल गंभीर लीवर और हृदय रोगियों के लिए नई जिंदगी की उम्मीद लेकर आएगी और उदयपुर को स्वास्थ्य क्षेत्र में अग्रणी शहर बनाएगी। पत्रकार वार्ता में डीन एवं वरिष्ठ अस्थि रोग विषेषज्ञ डाॅ. विनय जोषी, डायरेक्टर डाॅ. सुरभि पोरवाल, जनरल सर्जरी विभागाध्यक्ष डाॅ. संगीता तिवारी, डाॅ. गरिमा मेहता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *