LOADING

Type to search

सांवलिया सेठ के दरबार में एक माह में रिकॉर्ड 35.40 करोड़ से अधिक का चढ़ावा

Local

सांवलिया सेठ के दरबार में एक माह में रिकॉर्ड 35.40 करोड़ से अधिक का चढ़ावा

Share

छह चरणों में पूरी हुई भंडार गिनती, 112 किलो चांदी और 592 ग्राम सोना भी प्राप्त
मंडफिया, 23 जनवरी :
मेवाड़ अंचल के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल भगवान श्री सांवलिया जी सेठ के दरबार में आस्था का सैलाब लगातार उमड़ रहा है। एक माह की अवधि में मंदिर भंडार, भेंट कक्ष और मंदिर कार्यालय के माध्यम से कुल 35 करोड़ 40 लाख 93 हजार 313 रुपए का नगद चढ़ावा प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही बड़ी मात्रा में सोना-चांदी भी मंदिर को भेंट स्वरूप मिला है।
मंदिर बोर्ड अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव की उपस्थिति में 17 जनवरी को खोले गए भंडार की शेष राशि की गिनती छह चरणों में संपन्न हुई। छठे और अंतिम चरण में 8 लाख 31 हजार 127 रुपए नगद प्राप्त हुए। इससे पूर्व पांच चरणों में 28 करोड़ 59 लाख 82 हजार 41 रुपए की गिनती हो चुकी थी। इस प्रकार भंडार से कुल 28 करोड़ 68 लाख 13 हजार 168 रुपए नगद प्राप्त हुए।
अध्यक्ष वैष्णव ने बताया कि भंडार और भेंट कक्ष से 592 ग्राम सोना तथा 112 किलो 723 ग्राम चांदी प्राप्त हुई है। इसके अलावा देश-विदेश के श्रद्धालुओं ने मनी ऑर्डर, ऑनलाइन माध्यम और मंदिर कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से 6 करोड़ 72 लाख 80 हजार 145 रुपए की भेंट जमा कराई। श्रद्धालुओं की अटूट आस्था से सांवलिया जी सेठ का दरबार एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का केंद्र बना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *