LOADING

Type to search

सड़क धंसी, गड्ढे में फंसी कार; बड़ा हादसा टला

Local

सड़क धंसी, गड्ढे में फंसी कार; बड़ा हादसा टला

Share

पाइपलाइन खुदाई के बाद लापरवाही उजागर, आदर्श नगर में घटना
डूंगरपुर, 27 जनवरी:
डूंगरपुर शहर के आदर्श नगर क्षेत्र में सोमवार शाम सड़क धंसने से एक कार गड्ढे में फंस गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना उस स्थान पर हुई, जहां पाइपलाइन और सीवरेज कार्य के बाद सड़क को केवल मिट्टी से भरकर छोड़ दिया गया था। पानी के रिसाव से मिट्टी कमजोर हो गई और वाहन के गुजरते ही सड़क धंस गई।
जानकारी के अनुसार राजस्थान अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (RUIDP) के तहत शहर में सीवरेज और पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। इसी क्रम में पुराना बस स्टैंड के पीछे राजपूत हॉस्टल के पास आदर्श नगर की गली में खुदाई की गई थी। पाइपलाइन में लीकेज के कारण सड़क के नीचे पानी जमा हो गया, जिससे मिट्टी बैठ गई और कार के दोनों टायर गड्ढे में धंस गए। कार को लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि खुदाई के बाद सड़कों की पक्की मरम्मत नहीं की जा रही है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। उड़ती धूल से घरों में गंदगी फैल रही है और लोगों को स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रेजिडेंट्स ने प्रशासन से शीघ्र स्थायी मरम्मत की मांग की है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *