LOADING

Type to search

डोडा—चूरा तस्कर का पीछा करते नारकोटिक्स विभाग का सिपाही घायल

Local

डोडा—चूरा तस्कर का पीछा करते नारकोटिक्स विभाग का सिपाही घायल

Share

पिकअप व निगरानी कर रही बाइक जब्त
चित्तौड़गढ़, 27 जनवरी:
चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा क्षेत्र में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) चित्तौड़गढ़ सेकेंड डिवीजन ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 788.140 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान तस्कर का पीछा करते समय CBN का एक सिपाही घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार दिया गया। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत जांच शुरू कर दी गई है।
CBN को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महिंद्रा बोलेरो पिकअप में अवैध डोडा चूरा जावदा निमड़ी से रावतभाटा की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने तुरंत टीम गठित की और रात के समय संदिग्ध वाहन की निगरानी शुरू की।
रावतभाटा–जावदा रोड पर कोटड़ा बालाजी मंदिर घाटा के पास CBN टीम ने संदिग्ध बोलेरो पिकअप को रुकवाया। वाहन रुकते ही चालक अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर भागने लगा। अधिकारियों ने उसका पीछा किया और जंगल के भीतर पकड़ लिया। इस दौरान कांटों और ऊबड़-खाबड़ रास्ते में पीछा करते समय एक हवलदार घायल हो गया।
आरोपी को पकड़ने के बाद पिकअप की तलाशी ली गई, जिसमें 788.140 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। साथ ही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई, जिसका उपयोग पायलट गाड़ी के रूप में कर निगरानी की जा रही थी।
CBN टीम ने डोडा चूरा, बोलेरो पिकअप और मोटरसाइकिल को एनडीपीएस अधिनियम 1985 के तहत जब्त कर लिया है। एजेंसी अब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *