LOADING

Type to search

पाटिया में मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था अवैध क्लिनिक

Local

पाटिया में मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था अवैध क्लिनिक

Share

संचालक फरार
CMHO की टीम ने नोटिस किया चस्पां
उदयपुर, 28 जनवरी:
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टीडी के अंतर्गत पाटिया गांव में मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध क्लिनिक चलाने की शिकायत मिलने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य की टीम ने कार्रवाई की। जिला औषधि निरीक्षक नेहा बंसल और सीएचसी टीडी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. मीता जायसवाल ने जोहार मेडिकल एंड कॉस्मेटिक पर पहुंचकर जांच की।
शिकायत मिली थी कि सतीश मीणा मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध क्लिनिक संचालित कर रहा है। टीम के आने की भनक लगते ही वह फरार हो गया और मेडिकल स्टोर बंद कर दिया।
टीम ने मेडिकल स्टोर पर नोटिस चस्पा कर स्पष्ट निर्देश दिए कि अधोहस्ताक्षरकर्ता की अनुमति के बिना इसे पुनः खोला नहीं जाएगा। CMHO डॉ. अशोक आदित्य ने कहा कि अवैध चिकित्सा गतिविधियों पर कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध चिकित्सक या क्लिनिक की सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *