LOADING

Type to search

जंगली जानवर के हमले में बुजुर्ग की मौत, जंगली सूअर घायल मिला

Local

जंगली जानवर के हमले में बुजुर्ग की मौत, जंगली सूअर घायल मिला

Share

राजसमंद, 28 फरवरी : राजसमंद जिले के आमेट थाना सर्कल क्षेत्र में देवड़ों का गुड़ा (धोली मगरी) में वन्यजीव के हमले में 70 वर्षीय विजय सिंह राजपूत की मौत हो गई। सुबह करीब 5 बजे मवेशी लेने घर से निकले विजय सिंह पर खेत के पास किसी अज्ञात वन्यजीव ने हमला किया। परिजनों ने तलाश के बाद उनका शव खेत में पाया। पुलिस ने शव को राजकीय चिकित्सालय आमेट भिजवाया और पोस्टमार्टम कराई।
घटना स्थल पर घायल अवस्था में एक वाइल्ड सूअर भी पाया गया। वन विभाग ने उसे ट्रेंक्युलाइज कर सुरक्षित स्थान पर रेस्क्यू किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी लादू लाल शर्मा, वनपाल कौशल सिंह सौदा, वन रक्षक उगम चंद्र बैरवा और थानाधिकारी ओम सिंह ने मौके पर निरीक्षण कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *