LOADING

Type to search

मुंबई के बिजनेसमैन की कार में आग लगने से मौत

Local

मुंबई के बिजनेसमैन की कार में आग लगने से मौत

Share

डूंगरपुर, 28 जनवरी : डूंगरपुर जिले के निठाऊआ थाना क्षेत्र में बुधवार को मुंबई के 50 वर्षीय बिजनेसमैन किशोर कुमार की चलती कार में आग लगने से मौत हो गई। घटना दोपहर 2 बजे विरुला फला के पास हुई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और आग पर काबू पाया। पुलिस ने मौके से एक खाली 5 लीटर की प्लास्टिक कैन जब्त की है।
किशोर कुमार चार दिन पहले अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ पुश्तैनी घर निठाऊआ आए थे। बुधवार को वह अपने भाई की कार लेकर कनोड़िया किसी काम से निकले थे। घर से करीब 5 किलोमीटर दूर कार में अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने शव को बाहर निकाला और आसपुर सीएचसी भेजा।
निठाऊआ थाना अधिकारी घनश्याम ने बताया कि शव पूरी तरह जला हुआ था। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया और सैंपल लिए गए। पोस्टमार्टम गुरुवार को डूंगरपुर अस्पताल में किया जाएगा। परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *