LOADING

Type to search

अज्ञात वाहन की टक्कर से मादा पैंथर की मौत

Local

अज्ञात वाहन की टक्कर से मादा पैंथर की मौत

Share

उदयपुर, 28 जनवरी: सराड़ा वन क्षेत्र के भाटिया जगत इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मादा पैंथर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मृत पैंथर को अपने कब्जे में लेकर वन नाका पलोदड़ा लाया गया।
वन विभाग के अनुसार नियमानुसार पैंथर का पोस्टमार्टम जनप्रतिनिधियों, पुलिस स्टाफ, राजस्व विभाग के कर्मचारियों, मौतबिरान और पशु चिकित्सक की उपस्थिति में किया गया। पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग ने पैंथर का विधिवत अंतिम संस्कार डाया नर्सरी में किया।
घटना स्थल और समय की जानकारी जुटाने के साथ ही वन विभाग ने अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मामले की जांच जारी है। इस दौरान सराड़ा रेंजर खेमराज मीणा, पलोदड़ा वन नाका प्रभारी राहुल पटेल, वनरक्षक पन्नालाल मीणा, वाहन चालक सतीश चतुर्वेदी और केटल गार्ड सोमा मीणा मौके पर मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *