अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत
Share
प्रतापगढ़, 30 जनवरी : प्रतापगढ़ जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा बमोतर मुख्य सड़क मार्ग पर उस समय हुआ, जब युवक अपने मामा के घर जा रहा था। अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दलौदा थाना क्षेत्र के अमलाबाद निवासी अनिल (38) पुत्र चेनपुरी के रूप में हुई है। अनिल गुरुवार रात स्कूटी से कुलमीपुरा स्थित मामा के घर जा रहा था। इसी दौरान बमोतर मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
हादसे की सूचना पर स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को बुलाया, जिससे घायल को प्रतापगढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया गया। शुक्रवार को मृतक के मामा दयालपुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनिल शादीशुदा था और उसकी दो बेटियां हैं।
