LOADING

Type to search

बांसवाड़ा में ग्रामीण परिवारों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार

Local

बांसवाड़ा में ग्रामीण परिवारों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार

Share

‘विकसित भारत जी राम जी अभियान’ का रोडमैप जारी, समय पर भुगतान पर जोर
बांसवाड़ा, 30 जनवरी
: ग्रामीण विकास और रोजगार सृजन को गति देने के उद्देश्य से बांसवाड़ा जिले में ‘विकसित भारत जी राम जी अभियान’ की शुरुआत की गई है। शुक्रवार को सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला कलक्टर इंद्रजीत यादव ने अभियान का रोडमैप प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इसके तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवार को साल में 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
कलक्टर ने स्पष्ट किया कि रोजगार पाना हर ग्रामीण परिवार का अधिकार है। अभियान में कार्य प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहेगी और श्रमिकों के कानूनी अधिकार सुरक्षित रखे जाएंगे। मजदूरी का भुगतान समय पर और सीधे श्रमिकों के बैंक खातों में किया जाएगा, ताकि किसी को भुगतान के लिए भटकना न पड़े।
प्रशासन ने अभियान के तहत चार प्रमुख क्षेत्रों—जल सुरक्षा, ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर, आजीविका सृजन और आपदा प्रबंधन—पर विशेष फोकस तय किया है। साथ ही 13 बिंदुओं पर आधारित विकास मॉडल के जरिए गांवों के समग्र विकास को सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला परिषद सीईओ गोपाललाल स्वर्णकार, नरेगा संयुक्त निदेशक कैलाश बारोलिया और पीआरओ कल्पना डिंडोर भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *