राजसमंद में नशा तस्कर गिरफ्तार, 17 लाख नकद व कार जब्त
Share
राजसमंद, 30 जनवरी: राजसमंद जिले के नाथद्वारा में श्रीनाथजी थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। फौज मोहल्ला क्षेत्र में दबिश के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्मैक, गांजा, शराब, करीब 17 लाख रुपए नकद और एक वेन्यू कार जब्त की।
डीएसपी शिप्रा राजावत ने बताया कि कार्रवाई में पुलिस को 1 ग्राम स्मैक की 6 पुड़िया, 5 किलो 262 ग्राम गांजा, विभिन्न ब्रांड के 96 पव्वे देशी शराब और 12 बोतल बीयर मिलीं। मौके से सुरेंद्र सिंह पुत्र कानसिंह को गिरफ्तार किया गया, जो मादक पदार्थों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने आरोपी के पास से नशे के अवैध कारोबार से अर्जित 16 लाख 91 हजार रुपए नकद और तस्करी में उपयोग की जा रही कार भी जब्त की है। आरोपी से मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ जारी है। पुलिस अन्य संलिप्त लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
