LOADING

Type to search

भीलवाड़ा हाईवे पर कोहरे में छह वाहनों की भिड़ंत, तीन की मौत, पांच गंभीर घायल

Local

भीलवाड़ा हाईवे पर कोहरे में छह वाहनों की भिड़ंत, तीन की मौत, पांच गंभीर घायल

Share

उदयपुर, 30 जनवरी: भीलवाड़ा जिले में घने कोहरे के बीच नेशनल हाईवे-48 पर शुक्रवार सुबह 6 वाहन आपस में टकरा गए। कोठारी नदी पुलिया के पास हुई इस भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हुए।
हादसे में कई छोटी गाड़ियां बड़े वाहनों की टक्कर से चकनाचूर हो गईं और कई लोग वाहन के अंदर फंस गए। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से घायलों को बाहर निकाला। घायलों में तकसीर (32), जहीर (35), नीलम (38) और गंगादेवी (70) शामिल हैं। मृतकों में पोलूराम (45) और सुनील (33) शामिल हैं।
हादसे के कारण हाईवे पर चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। घायलों को स्थानीय लोगों और निजी वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। 108 एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं। पुलिस ने क्रेन और अन्य संसाधनों की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया। दुर्घटना स्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। कोहरे और जाम के कारण हाईवे पर घंटों यातायात प्रभावित रहा, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *