LOADING

Type to search

सलूम्बर में बेटे की मारपीट से मां की मौत

Local

सलूम्बर में बेटे की मारपीट से मां की मौत

Share

घरेलू कलह बना मातृहत्या का कारण, आरोपी की तलाश जारी
उदयपुर, 30 जनवरी :
सलूंबर जिले के जावर माइंस थाना क्षेत्र के नेवातलाई गांव में घरेलू विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया, जहां बेटे की मारपीट से मां की मौत हो गई। मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल महिला ने उदयपुर के एमबी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
जावर माइंस थाने के एएसआई बालकृष्ण मीणा ने बताया कि 26 जनवरी को नेवातलाई निवासी शंकरलाल मीणा और उसकी मां मीरा देवी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर गुस्से में आकर शंकरलाल ने अपनी मां के साथ मारपीट कर दी, जिससे मीरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद परिजन घायल महिला को तुरंत उदयपुर के एमबी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मृत्यु हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है और गांव में भी घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। मृतका के छोटे बेटे शिवराम मीणा की रिपोर्ट पर जावर माइंस थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सराड़ा डीएसपी चांदमल सिंगारिया के निर्देशन में पुलिस टीमों का गठन किया गया है। आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है तथा पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *