LOADING

Type to search

चित्तौड़गढ़ में ऑटोमोबाइल दुकान में चोरी, सवा लाख कैश लूटकर चोर फरार

Local

चित्तौड़गढ़ में ऑटोमोबाइल दुकान में चोरी, सवा लाख कैश लूटकर चोर फरार

Share

उदयपुर, 1 फरवरी: चित्तौड़गढ़ के भीलवाड़ा बाइपास क्षेत्र स्थित नाकोड़ा ऑटोमोबाइल में रविवार अलसुबह मास्क और ग्लव्स पहने अज्ञात चोर ने चोरी की वारदात अंजाम दी। चोर ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब सवा लाख रुपए कैश लेकर फरार हो गया। पूरी घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
दुकानदार अर्पित वीरानी ने बताया कि चोरी की गई रकम उनके छोटे भाई की जून में होने वाली शादी के लिए जमा की गई थी। चोर ने केवल नकद उठाया और महंगे ऑटो पार्ट्स, मोबाइल व लैपटॉप को हाथ भी नहीं लगाया।
रविवार सुबह स्टाफ शटर खुला देखकर दुकान में गया और टूटा ताला और नकदी गायब देख दुकानदार को सूचना दी। घटना के बाद सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज जब्त की और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर जल्द ही चोर की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद स्थानीय व्यापारी और परिवार में हड़कंप मच गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *