LOADING

Type to search

तीन आदतन अपराधी एक माह के लिए जिला बदर

Local

तीन आदतन अपराधी एक माह के लिए जिला बदर

Share

प्रतापगढ़, 11 मार्च : जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने राजस्थान गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1975 के तहत तीन आदतन अपराधियों को एक माह के लिए जिला बदर किया है। संबंधित थानों की ओर से तैयार इस्तगासा अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया गया था। सुनवाई के बाद न्यायालय ने तीनों आरोपियों को एक माह के लिए प्रतापगढ़ जिले से निष्कासित करने के आदेश दिए। इस अवधि में उन्हें चित्तौड़गढ़ जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने के निर्देश दिए गए हैं और वे प्रतापगढ़ जिले की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। जिला बदर किए गए आरोपियों में आदर्श नगर नाकोड़ा नगर निवासी अजय, सुहागपुरा थाना क्षेत्र के बंजारी निवासी खातुराम और घंटाली थाना क्षेत्र के थेंसला निवासी रूपलाल शामिल हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *