LOADING

Type to search

34 दिन बाद हरकत में पुलिस, गोगुंदा में 150 जवानों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Local

34 दिन बाद हरकत में पुलिस, गोगुंदा में 150 जवानों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Share

लापता युवक का सुराग नहीं, परिजनों का अनिश्चितकालीन धरना जारी
उदयपुर, 20 मार्च:
गोगुंदा क्षेत्र में 34 दिन से लापता युवक की तलाश को लेकर आखिरकार पुलिस प्रशासन हरकत में आया। परिजनों और समाजजनों के तीन दिन से जारी अनिश्चितकालीन धरने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
डीएसपी गोपाल चंदेल के नेतृत्व में करीब 150 पुलिस जवानों ने पहाड़ियों, जंगल और नदी-नालों में करीब 4 घंटे तक सर्च अभियान चलाया। ड्रोन की मदद से भी तलाश की गई। ऑपरेशन में रिजर्व फोर्स सहित गोगुंदा, गोवर्धन विलास, नाई, टीडी और सायरा थाना क्षेत्रों का जाब्ता शामिल रहा।
पुलिस ने उस स्थान पर भी जांच की, जहां लापता युवक तुलसीराम को अंतिम बार वेणी सिंह के साथ देखा गया था। वेणी सिंह से पूछताछ में उसने बताया कि 15 फरवरी को वह तुलसीराम को छोड़कर चला गया था, इसके बाद कोई जानकारी नहीं है। परिजनों ने उसी पर संदेह जताते हुए मामला दर्ज कराया था। इधर, युवक की तलाश को लेकर परिजनों का धरना जारी है। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *