LOADING

Type to search

डॉ. ऋतु मेहता को यंग वूमेन साइंटिस्ट अवार्ड

Local

डॉ. ऋतु मेहता को यंग वूमेन साइंटिस्ट अवार्ड

Share


उदयपुर, 23 मार्च: महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के राजस्थान कृषि महाविद्यालय में कार्यरत डॉ. ऋतु मेहता को 13वीं अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस (ICAHFS-2026) में “यंग वूमेन साइंटिस्ट अवार्ड” से सम्मानित किया गया। उन्होंने “जलवायु परिवर्तन के दौर में खाद्य सुरक्षा और फसल सुधार में AI की भूमिका” विषय पर प्रभावी प्रस्तुति दी। इस दौरान उनकी सह-लेखक डॉ. दिवाकर सिंह के साथ लिखी पुस्तक “मेडिसिनल एंड न्यूट्रिशनल एट्रीब्यूट्स ऑफ मेजर हॉर्टिकल्चरल इटेबल्स” का विमोचन भी हुआ। सम्मेलन 18 से 20 मार्च तक शिमला में ICFRE-HFRI, नेशनल मेडिसिनल प्लांट बोर्ड और ISAHRD द्वारा आयोजित किया गया। इस उपलब्धि पर विभागाध्यक्ष डॉ. हेमलता शर्मा, डीन डॉ. एम.के. महाला और कुलपति डॉ. प्रताप सिंह ने बधाई दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *