LOADING

Type to search

राहुल अग्रवाल की जीवन यात्रा एवं पीएमसीएच पर 28 मार्च को डिस्कवरी चैनल प्रसारित करेगा विशेष डॉक्यूमेंट्री

Local

राहुल अग्रवाल की जीवन यात्रा एवं पीएमसीएच पर 28 मार्च को डिस्कवरी चैनल प्रसारित करेगा विशेष डॉक्यूमेंट्री

Share

उदयपुर, 25 मार्च: मेवाड़ क्षैत्र के चिकित्सा एवं शिक्षा जगत में स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चेयरमैन और विजनरी लीडर राहुल अग्रवाल के जीवन संघर्ष और उनके सेवाभावी कार्यों एवं पीएमसीएच पर आधारित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण 28 मार्च को शाम 7 बजे डिस्कवरी चैनल पर किया जाएगा। यह डॉक्यूमेंट्री अग्रवाल के जीवन सफर के सधर्श और दक्षिणी राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं को उच्च गुणवत्ता तक ले जाने के उनके अटूट संकल्प को दुनिया के सामने लाएगी।
इस डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से अग्रवाल की जीवनी और उनके कठोर संघर्ष,जिसके दम पर उन्होंने पेसिफिक ग्रुप को इस ऊंचाईओ तक पहुँचाया के सफर को दर्शाती है, साथ ही कैसे एक युवा उद्यमी ने राजस्थान के जनजातीय और पिछड़े इलाकों में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाने का सपना देखा और तमाम चुनौतियों के बावजूद उसे हकीकत में बदला, को दिखाया जाएगा।
डॉक्यूमेंट्री में इस बात पर विशेष जोर दिया गया है कि राहुल अग्रवाल का उद्देश्य केवल एक अस्पताल खड़ा करना नहीं था, बल्कि दक्षिणी राजस्थान के लोगों को किफायती दरों पर आधुनिक चिकित्सा उपलब्ध कराना था।
अग्रवाल का मानना है कि किसी भी समाज का विकास शिक्षा और स्वास्थ्य के बिना संभव नहीं है। डॉक्यूमेंट्री में उनके उस योगदान को भी रेखांकित किया गया है, जिसके माध्यम से उन्होंने हजारों युवाओं को मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में अवसर प्रदान किए हैं। पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी के माध्यम से न केवल डॉक्टर तैयार हो रहे हैं, बल्कि नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ को भी उच्च स्तरीय प्रशिक्षण मिल रहा है। डिस्कवरी चैनल पर इस प्रसारण से मेवाड़ क्षेत्र की वैश्विक पहचान बढ़ेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *