LOADING

Type to search

दुर्गाष्टमी पर सेवा और सम्मान का संगम, 501 दिव्यांग कन्याओं का कन्या पूजन

Local

दुर्गाष्टमी पर सेवा और सम्मान का संगम, 501 दिव्यांग कन्याओं का कन्या पूजन

Share

उदयपुर, 26 मार्च: दुर्गाष्टमी एवं रामनवमी के पावन अवसर पर नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ परिसर में गुरुवार को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर 501 दिव्यांग कन्याओं का श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कन्या पूजन कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। संस्थान की निदेशक वंदना अग्रवाल ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें ससम्मान उपहार भेंट किए। इसके पश्चात सभी कन्याओं को हलवा, पूरी, खीर एवं चने का प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर वंदना अग्रवाल ने कहा कि दुर्गाष्टमी पर कन्या पूजन सेवा, आस्था और सम्मान का प्रतीक है। संस्थान दिव्यांग कन्याओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इसके तहत उन्हें नि:शुल्क चिकित्सा, शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण एवं पुनर्वास की सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि संस्थान विगत 22 वर्षों से कन्या पूजन की परंपरा निभा रहा है। नवरात्रि के दौरान इन कन्याओं को नि:शुल्क दिव्यांगता सुधारात्मक सर्जरी की सुविधा भी दी जाती है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन संभव हो सके। कार्यक्रम का संयोजन महिम जैन द्वारा किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *