Share
होटलियर्स-ट्रैवल एजेंट्स समेत विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव
उदयपुर, 27 मार्च: झीलों की नगरी में पर्यटन क्षेत्र को संगठित और मजबूत बनाने की दिशा में ‘बीसीआई टूरिज्म’ की पहली आधिकारिक बैठक सुभाष नगर स्थित ओरिएंटल पैलेस रिसॉर्ट्स में आयोजित हुई। बैठक में शहर के होटलियर्स, ट्रैवल एजेंट्स, टूर ऑपरेटर्स, गाइड्स और इवेंट प्लानर्स ने भाग लेकर नेटवर्किंग और नए अवसरों पर चर्चा की।
नेटवर्किंग से बढ़ेंगे अवसर
बीसीआई के फाउंडर मुकेश माधवानी ने कहा कि उदयपुर की अर्थव्यवस्था में पर्यटन की अहम भूमिका है और यह मंच सभी हितधारकों को जोड़कर व्यापारिक संभावनाएं बढ़ाएगा। अध्यक्ष डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने कहा कि बदलते दौर में नवाचार और संवाद जरूरी है, जिससे उदयपुर को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी।
योजनाओं और चुनौतियों पर चर्चा
जनरल सेक्रेटरी गौरव भंडारी ने कार्यप्रणाली और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। सेक्रेटरी डॉ. सुरभि मेनारिया ने इसे समस्याओं के समाधान का मंच बताया। कोषाध्यक्ष स्वाति स्वरूपरिया ने सदस्यता अभियान और भविष्य की परियोजनाओं पर चर्चा की बात कही। बैठक में विभिन्न विशेषज्ञों ने अनुभव साझा कर पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।
