अनुराधा पौडवाल की सुरमयी शाम में झूमा उदयपुर
Share
फ्री एंट्री के बावजूद उमड़ा जनसैलाब, कई दर्शक खड़े होकर सुनते रहे कार्यक्रम
उदयपुर, 27 मार्च: झीलों की नगरी में गुरुवार शाम भारतीय लोककला मंडल में आयोजित बॉलीवुड नाइट में पद्मश्री अनुराधा पौडवाल ने अपने सुरों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि फ्री एंट्री होने के बावजूद शाम 7 बजे से पहले ही सभागार पूरी तरह भर गया और कई दर्शकों को खड़े होकर कार्यक्रम का आनंद लेना पड़ा।
स्व. इंदिरा मुर्डिया की 73वीं जयंती पर आयोजित इस संगीतमय शाम में ‘धीरे-धीरे से’, ‘तम्मा-तम्मा’, ‘बहुत प्यार करते हैं’ जैसे गीतों पर पूरा हॉल गूंज उठा। दर्शक न सिर्फ तालियां बजाते रहे बल्कि बड़ी संख्या में लोग मोबाइल फ्लैशलाइट जलाकर माहौल को और भी यादगार बनाते नजर आए।
कार्यक्रम के दौरान ‘इंदिरा मुर्डिया लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ पूर्व राजनेता दीपक वोराजी को प्रदान किया गया। आयोजकों के अनुसार इस अवॉर्ड को अब हर साल राष्ट्रीय स्तर पर दिया जाएगा।
