LOADING

Type to search

रिटायरमेंट पर 340 घोंसलों वाला ‘पक्षी घर’ बनवाया

Local

रिटायरमेंट पर 340 घोंसलों वाला ‘पक्षी घर’ बनवाया

Share


डूंगरपुर, 29 मार्च: डूंगरपुर के टामटिया गांव में नायब तहसीलदार उमाकांत पंड्या ने सेवानिवृत्ति पर पक्षियों के लिए 340 घोंसलों वाला ‘पक्षी घर’ बनवाया। करीब 6.40 लाख रुपए की लागत से बने इस बहुमंजिला ढांचे में पक्षियों के लिए दाना-पानी की भी व्यवस्था की गई है। पंड्या ने बताया कि उनका उद्देश्य मूक प्राणियों को सुरक्षित आश्रय देना है। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पक्षियों के लिए वरदान बताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *