LOADING

Type to search

महाराणा प्रताप जयंती पर 17 जून को उदयपुर आएंगे डॉ. मोहन भागवत

Local

महाराणा प्रताप जयंती पर 17 जून को उदयपुर आएंगे डॉ. मोहन भागवत

Share


उदयपुर, 30 मार्च: उदयपुर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर 17 जून को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत संभाग स्तरीय शौर्य सभा को संबोधित करेंगे। प्रताप गौरव केन्द्र के तत्वावधान में होने वाले इस कार्यक्रम में हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतु:शती समारोह के तहत वर्षभर चले आयोजनों का समापन भी होगा।
निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि इस भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बैठक में समिति अध्यक्ष प्रो. भगवतीप्रकाश शर्मा, महामंत्री दीपक शुक्ल, कोषाध्यक्ष सीए महावीर चपलोत, साधारण सभा के सदस्य डॉ. कैलाश सोडाणी, अशोक सिंह मेतवाला आदि पदाधिकारियों व विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की। सम्पर्क अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ ने सभी समाजों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए महाराणा प्रताप की गौरवगाथा नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया। 19 अप्रैल को सर्वसमाज की बैठक आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *