LOADING

Type to search

लेकसिटी में हनुमान जन्मोत्सव की धूम

Local

लेकसिटी में हनुमान जन्मोत्सव की धूम

Share

111 मीटर लंबी मेवाड़ी पाग से सजे बजरंगबली, मंदिरों में दिनभर अनुष्ठान

उदयपुर, 2 अप्रैल: झीलों की नगरी में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों में सुबह से ही सुंदरकांड पाठ, हवन-अनुष्ठान और विशेष पूजा-अर्चना का दौर जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और देर रात तक मंदिरों में भीड़ बनी रहने की संभावना है।
सुबह 5 बजे से ही भक्त मंदिरों में पहुंचकर हनुमान चालीसा का पाठ, दुग्धाभिषेक, पंचामृत अभिषेक और विशेष भोग अर्पित कर रहे हैं। मंदिरों को आकर्षक सजावट से सजाया गया है।
बदनोर की हवेली स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में 111 मीटर लंबी मेवाड़ी पाग धराना मुख्य आकर्षण रहा। इसके पूर्व ओल्ड सिटी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
पूर्व संध्या पर बजरंग सेना मेवाड़ की शोभायात्रा टाउन हॉल से विभिन्न बाजारों से होकर निकली। भजनों और झांकियों के साथ श्रद्धालु उत्साह से शामिल हुए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *