LOADING

Type to search

हनुमान जन्मोत्सव पर छप्पन भोग अन्नकूट बना आकर्षण

Local

हनुमान जन्मोत्सव पर छप्पन भोग अन्नकूट बना आकर्षण

Share


उदयपुर, 2 अप्रैल: रानी रोड स्थित दक्षिणमुखी मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। मुख्य आकर्षण भगवान को अर्पित छप्पन भोग अन्नकूट रहा। चैत्र प्रतिपदा से शुरू अखंड रामायण पाठ का समापन 1008 हनुमान चालीसा हवन से हुआ। पंचामृत व तैलाभिषेक के साथ विशेष पूजा हुई। मंदिर में ध्वजारोहण, भजन संध्या और 1008 दीपों की आरती ने भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। आशा धाम के बच्चों को भोजन कराया गया। अंत में विशाल भंडारा हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *