LOADING

Type to search

छात्रसंघ चुनाव जरूरी: जाखड़

Local

छात्रसंघ चुनाव जरूरी: जाखड़

Share


उदयपुर, 3 अप्रैल: एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव लोकतंत्र की पहली सीढ़ी हैं और इन्हें जल्द शुरू किया जाना चाहिए।
उन्होंने उदयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि इन चुनावों से कई बड़े नेता राजनीति में आए हैं।
जाखड़ ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार युवाओं से दूरी बना रही है और छात्रसंघ चुनावों से बच रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि एनएसयूआई देशभर में आंदोलन करेगी। डबोक एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वे गोगुंदा क्षेत्र में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर भी भाजपा और टीएमसी पर निशाना साधा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *